Advertisement

NAYA SAVERA: India calls for speedier expansion of International Solar Alliance & more

NAYA SAVERA: India calls for speedier expansion of International Solar Alliance & more --लोक सभा में लंबी बहस के बाद नागरिकता संशोधन बिल 2019 हुआ पारित, बिल के पक्ष में 311 और विपक्ष में पड़े 80 वोट, पीएम मोदी ने कहा, यह विधेयक भारत के सदियों पुराने लोकाचार और मानवीय मूल्यों में विश्वास के है अनुरूप। बिल के तहत 6 पीड़ित अल्पसंख्यक समुदायों हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, ईसाईयों को मिल सकेगी भारतीय नागरिकता।


--गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है नागरिकता संशोधन बिल, विधेयक में संविधान के किसी भी अनुच्छेद का उल्लंघन नहीं, गृह मंत्री ने कहा, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में खौफ के साए में रह रहे अल्पसंख्यकों को विधेयक के तहत यातना पूर्ण जीवन से मिलेगी मुक्ति और वे बन सकेंगे सम्मान के साथ भारत के नागरिक।


--विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए गृह मंत्री ने कहा, अगर कांग्रेस धर्म के आधार पर देश के विभाजन के लिए राज़ी नहीं हुई होती, तो इस विधेयक में संशोधन की ज़रूरत ही नहीं होती। कहा, उत्तर-पूर्व के लोगों के हितों का भी रखा जाएगा ध्यान।

--भारत ने जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के तेजी से विस्तार का किया आह्वान। स्पेन में कॉप 25 की बैठक से इतर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने महज़ चार सालों में 83 से ज्यादा देशों के अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन से जुड़ने पर जताई खुशी।


--दुनिया भर में मानव अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से आज मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज राजधानी दिल्ली में मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल।


--विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ने रूस पर अगले चार सालों तक सभी वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर लगाया प्रतिबंध। तोक्यो ओलंपिक 2020 और बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 में भी रूस के झंडे और राष्ट्रमगान को किया प्रतिबंधित।





--नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी... 159 स्वर्ण, 91 रजन और 44 कांस्य पदकों समेत कुल 294 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में शार्ष स्थान पर।

dd news,dd news youtube,doordarshan news,dd news official,

Post a Comment

0 Comments